Wednesday, 15 April 2026

श्री गुरु नाभा दास महाशय सेवा समिति की तरफ से डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का जन्मदिन मनाया 
गो स्वामी श्री गुरु नाभा दास महाशय सेवा समिति ने श्री गुरु नाभादास मंदिर नरोट जैमेल सिंह में महंत सवारियां दास जी की अध्यक्षता में संक्रांति के दिन डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का जन्मदिन भी मनाया इस मौके पर समिति के चीफ ऑर्गनाइजर रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ पुरुषोत्तम भजुरा विशेष रूप से शामिल हुए और बताया कि आज समिति की तरफ से संक्रांति के दिन पर सुबह हवन यज्ञ झंडा पूजन और सत्संग किया गया डॉक्टर परसोत्तम भजुरा ने डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला और लोगों को अपील की डॉक्टर भीम राव जी को भी हमें परमात्मा रूप मानना चाहिए क्योंकि इनकी बदोलत हमे आजादी और समानता भाईचारा में रहने का मौका मिला इनके मार्गदर्शन पर चल कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाए नशा मुक्ति होकर भारत देश की तरक्की में संयोग करे इस अवसर पर महंत श्री सवारियां दास जी डॉक्टर परसोत्तम भजुरा मास्टर सुदर्शन कुमार श्री राम दास दर्शन कुमार शाम लाल करनैल सिंह सरजू राम सुखवीर मिंटू हेमराज बोधराज सचिन गौरव अभी धर्मपाल अमन संदीप संपूर्ण चंद प्रीतो देवी कांटा देवी सुनीता सुमित्रा धर्मो देवी नानकी रांझणा ऊषा देवी वीणा देवी कांक्सो देवी काला आदि उपस्थित थे





 

No comments:

Post a Comment