श्री गुरु नाभादास धार्मिक जत्थे ने पंडोरी धाम के दर्शन किए गोस्वामी श्री गुरु नाभादास महाशय सेवा समिति का धार्मिक जत्था श्री गुरु नाभादास मंदिर नरोट जयमल सिंह हल्का भोआ के आसपास के गांव की संगत महंत सांवरिया दास जी की अध्यक्षता में पंडोरी धाम दर्शन हेतु रवाना हुआ जिसमें समिति के चीफ ऑर्गेनाइजर रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉक्टर पुरुषोत्तम भजूरा विशेष रूप में शामिल हुए और बताया पंडोरी धाम के संस्थापक करने वाले महंत भगवान दास जी ने श्री गलता धाम के प्रमुख महंत कृष्ण पयहारी दास जी महाराज जी से गुरु मंत्र लिया था और बाद में पंडोरी धाम में आकर पंडोरी धाम गददी स्थापित की महंत कृष्ण पयहारी दास जी महाराज वैष्णव रामानंदी संप्रदाय के प्रमुख शिष्य थे उनके आगे महंत भगवान दास जी ने पंजाब जम्मू कश्मीर हिमाचल में वैष्णव संप्रदाय परंपरा को आगे बढ़ाया डॉक्टर पुरुषोत्तम भजूरा जी ने बताया की महंत कृष्ण पयहारी दास महाराज संत श्री नाभादास जी के दादा गुरु थे जब भगवान दास श्री गलता धाम में जाते थे उस समय कृष्ण पयहारी दास जी के साथ श्री अगरदेव आचार्य जी ,महंत कील देव आचार्य जी ,महंत भगवान दास जी की सेवा आशीर्वाद प्राप्त करते थे इसलिए पंडोरी धाम में जब भी कृष्ण पयहारी दास श्री अगरदेव आचार्य जी महाराज श्री कील देव आचार्य जी महाराज आते थे तब संत नाभादास जी भी उनके साथ पंडोरी धाम के दर्शन करने के लिए आते थे इसलिए श्री गुरु नाभादास धार्मिक जत्था पंडोरी धाम में दर्शन करने के लिए महंत रघुवीर दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए धार्मिक जत्था पंडोरी धाम में पहुंचा महंत रघुवीर दास जी महाराज जी ने संगत को आशीर्वाद के साथ-साथ प्रवचनों में कहा की संत नाभादास वैष्णव रामानंदी संप्रदाय के प्रमुख संत थे उनके द्वारा लिखे धार्मिक ग्रंथ में सभी धर्म जाति क्षेत्र के भक्तों और संतों के चरित्र दर्ज हैं उनके चरित्रों को श्री भक्तमाल ग्रंथ से पढ़ने सुनते प्रेम एकता भाईचारा में लोग रहते हैं इसलिए आप सभी लोग संत श्री नाभादास जी के मार्गदर्शन पर चलकर प्रेम एकता भाईचारे में रहे डॉक्टर पुरुषोत्तम भजूरा ने कहा पंडोरी धाम के दर्शन के ईलावा चडोली धाम, चटपट बनी धाम, के संगत को दर्शन करवाए इस समय महंत सांवरिया दास डॉक्टर पुरुषोत्तम भजूरा मास्टर सुदर्शन कुमार श्री रामदास दर्शन कठुआ सुरजीत सरपंच सरदारी ओमकार अनिल मनोहर हेमराज अनिल बूटा कर्नल श्रीमती श्रेष्ठ देवी प्रीत देवी आशा कमलेश कांता नीलम ज्योति उषा रंजन सुदेश ज्ञानो आदि समूह संगत शामिल थी
.jpeg)
.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment